लाइब्रेरी सदस्यता
1. दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निशुल्क पुस्तकालय सेवाएं प्रदान की जाती हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी नागरिक लाइब्रेरी के सदस्य बन सकते हैं। लाइब्रेरी की सदस्यता नि शुल्क हे तथा लाइब्रेरी की सेवाओं का उपयोग करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता ।
2. दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सदस्य बनने के लिए आपको दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी की नजदीकी शाखा से संपर्क करना होगा और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उपलब्ध दो रूपये का सदस्यता फार्म भरना होगा। सदस्यता फार्म के एक ओर आपको पूर्ण विवरण भरने होंगे तथा दूसरी ओर यदि आपकी आयु 18 वर्ष से कम है तो अपने माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर करवाने होंगे। लाइब्रेरी नियमों के अनुसार विधि वत् रूप से भरा हुआ सदस्यता फार्म महत्वपूर्ण व्यक्ति(जैसे-राजपत्रित अधिकारी / प्रिसिंपल/ लेक्चरार/ निर्वाचित जन प्रतिनिधि / एम.बी.बी.एस. डाक्टर / वकील / बैंक मैनेजर आदि) से सत्यापित करवाना होगा किंतु जो व्यक्ति सदस्यता फार्म को सत्यापित करवाने में असमर्थ है, वे प्रतिभूति के रूप में 50/-ऱूपये, जो वापसी योग्य हैं, जमा करवाने पर सदस्य बन सकते हैं।
3. आवेदन पत्र भरने के पश्चात इसे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जमा कराएं तथा अपने वर्तमान निवास-स्थान के प्रमाण की जांच के लिए अपना राशन कार्ड/वोटर आई कार्ड प्रस्तुत करें। पुस्तकालय सेवा केंद्र की क्षमता के अनुसार सदस्यों को 1/2/3 सदस्यता टिकट प्रदान किए जाएंगे जिस पर पुस्तकें परिचालित की जाती हैं।
4. सदस्यता टिकट दो वर्षों के लिए वैध है। उसके पश्चात् लाइब्रेरी नियमों के अनुसार नया आवेदन फार्म विधिवत् रूप से भरना होगा । यदि निवास स्थान परिवर्तित हो जाता है तो रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत स्टाफ को निवास स्थान के नये पते की सूचना तत्काल दें । पूर्ण विवरण के लिए कृपया लाइब्रेरी नियमों को देखें ।
|