दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी
( भारत सरकार का संगठन, संस्कृति मंत्रालय )
एस.पी.मुखर्जी मार्ग, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने
दिल्ली-110006
|
|
(फोन: 23991297, 23993330)
फैक्स: 91-11-23946239
ई-मेल:dpl@dpl.gov.in delhipubliclibrary.gmail.com
वेबसाइट: http://www.dpl.gov.in http://www.delhipubliclibrary.in
|
मैसर्स____________________________ _______________________________ ______________________________
महोदय,
आप जानते ही है कि दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी संस्कृति मंत्रालय से पूर्णतः वित्त पोषित स्वायत्त संगठन है जो दिल्ली के निवासियों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है। वर्तमान में इसके अंतर्गत केंद्रीय पुस्तकालय, शाखाएं, उपशाखाएं, समुदाय पुस्तकालय, पुनर्वास कालोनी पुस्तकालय, हृष्टिहीनों के लिए ब्रेल पुस्तकालय, तिहाड़ जेल के कैदियों के लिए पुस्तकालय तथा चल पुस्तकालय का जाल फैला हुआ है। पुस्तकालय में पुस्तक तथा अन्य पठन सामग्री क्रय करने के लिए केंद्रीयकृत क्रय पद्धति है। इस उद्देश्य के लिए प्रति वर्ष एक करोड़ रूपये का बजट प्रावधान है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी पुस्तक एवं समाचार पत्र वितरण अधिनियम 1954 (1954 का 27) के प्रावधानों के अंतर्गत पुस्तक प्रापक पुस्तकालय है। इस अधिनियम के अंतर्गत यह पुस्तकालय 16 दिसबंर 1981 से देश में प्रकाशित होने वाले प्रत्येक प्रकाशन की एक प्रति नि :शुल्क प्राप्त करने का अधिकारी है।
पुस्तकालय की नई क्रय नीति के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है कि संपूर्ण पुस्तकालय तंत्र के लिए आवश्यक पुस्तकों की प्रतियां उन्हीं प्रकाशकों से क्रय की जाएंगी जो उक्त अधिनियम के अंतर्गत पुस्तकालय को अपने प्रकाशन की प्रति/प्रतियां प्रदान करेगा।
अत:आपसे अनुरोध है कि आप अपनी प्रकाशित पुस्तकों की एक प्रति नि:शुल्क शीघ्र ही पुस्तकालय को प्रदान करें ताकि आपके द्वारा प्रकाशित पुस्तकें पाठकों की आवश्यकतानुसार खरीदी जा सकें।
शीघ्र अनुकूल उत्तर की अपेक्षा में।
(डा. अंजना चट्टोपाध्याय)
महा-निदेशक
|